बड़ा हादसाः 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पटड़ीघाट में कलखर के पास एक निजी बस के खाई में गिरने से 15 से 20 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस बलद्वाडा से मंडी जा रही थी, इस दौरान गहरी खाई में बस गिर गई। घटना को लेकर मौके पर मौजूद गांववासी पहुंचे और उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला। कहा जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। अभी इस बात की पुष्टि होना बाकी है। हादसा मंगलवार सुबह सरकाघाट के पटड़ीघाट क्षेत्र में कलखर के समीप उस समय हुआ, जब निजी बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार बस बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में लगभग 25 से अधिक यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि बस के नीचे एक व्यक्ति दब गया है और चालक भी बुरी तरह बस के अंदर फंसा हुआ है। दोनों को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। सरकाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *