Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 112 ग्राम कोकीन, और 8 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 112 ग्राम कोकीन, 1 किलो हेरोइन और 8.10 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने पहले मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 112 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि एक नाइजीरियाई व्यक्ति अपने बच्चे के इलाज के लिए भारत आया हुआ था।

जिसके बाद वह दिल्ली में रहने लग गया। इस दौरान वह वहां से वह कोकीन सप्लाई का धंधा करने लग गया। उसके लिंक में अमृतसर के 2 युवक आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त नाइजीरियाई को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि यह कोकीन किन-किन जगहों पर सप्लाई की जाती थी, इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रवि कुमार उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया है।

जिसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन और 8.10 लाख रुपये नकद (ड्रग मनी) बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह राशि दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजी जानी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना है। यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी साबित हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *