Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः भारत की अटारी सीमा के पास स्थित प्राचीन सरकारी बाग के पीछे के इलाके में पाकिस्तान सीमा के नजदीक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हो गई। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह क्लेर ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी बदमाश हरप्रीत सिंह हैपी पुत्र सुखा सिंह निवासी अटारी पिछले दिनों अटारी के पास गांव नेशटा में पुलिस द्वारा चलाई गई नाकेबंदी के दौरान गोलियां चलाता हुआ पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था।

इसी दौरान एक राहगीर की मौत हो गई थी। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस घरिंडा की पुलिस पार्टी उसी दिन से ही हरप्रीत सिंह हैपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। जिसके बाद आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त बदमाश हरप्रीत सिंह हैपी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अटारी सीमा के पीछे के बाग में छिपा हुआ है।

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। जहां आरोपी ने फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *