Punjab News: सतलुज दरिया में 2 नौजवान डूबे, एक का शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थान ब्रमोह्ती में नहाते समय 2 नौजवान की मौत हो गई। जिसमें एक का नाम रितांष बाली पुत्र उमेश बाली निवासी गांव कलसेहड़ा जबकि दूसरे का नाम विकास शर्मा था। जो लुधियाणा के रहने वाला था और अपने नानके घर गांव थलूह आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार लुधियाणा निवासी विकास ब्रमोह्ती मन्दिर अपने परिवार के साथ माथा टेकने आया था। माथा टेकने के उपरांत नहाने के लिए सतलुज दरिया में चला गया। इस दौरान रितांष नदी में नहाने गया, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने और तेज बहाव में वह बहने लगा। उसे बचाने उतरे विकास भी तेज धार में बह गया। दो और लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह बच निकले। फिलहाल कलसेहड़ा निवासी रितांष बाली की डैडबॉडी को गौताखोर की टीम ने निकाल लिया है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दूसरे की डैड बॉडी अभी नही मिल पाई। मौके पर पंहुची मेहतपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जबकि रितांष की डैडबॉडी सिविल अस्पताल पंहुचाई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *