बॉयफ्रेंड संग मिल पत्नी ने किया पति का मर्डर, जंगल में फेंका शव

Written by

in

मुरादाबादः फावड़े से पति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड की मदद से पति की लाश को उत्तराखंड के कोटद्वार के जंगलों में फेंक दिया। जानकारी अनुसार पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई। फिर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लेकिन CCTV फुटेज ने हत्या की पोल खोल दी। जिसके बाद पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक रविंद्र कुमार (56) मूल रूप से बसंत कुंज साउथ नई दिल्ली का रहने वाला था। वो मुरादाबाद के रामगंगा विहार में अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधू (36) के साथ रहता था। पहली पत्नी से रविंद्र का विवाद चल रहा है। दूसरी पत्नी रीना सिंधू पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। वो रविंद्र के तीन मंजिला आलीशान मकान में ही फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती थी।

5 जून को रीना सिंधु के पति रविंद्र कुमार (56) की डेडबॉडी उत्तराखंड के कोटद्वार में मिली थी। जंगल में मिली डेडबॉडी की पहचान मृतक के भाई राजेश कुमार ने की थी। इसके बाद कोटद्वार पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लग गई थी। पुलिस ने कोटद्वारा रोड के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तो कई अहम सुराग हाथ लगे। डेडबॉडी लाने वाली गाड़ी को सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था।

इसी के जरिए पुलिस रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधू तक पहुंची। शनिवार को उत्तराखंड की कोटद्वार पुलिस ने रीना सिंधू और उसके बॉयफ्रेंड परितोष कुमार को गिरफ्तार करके इस वारदात का खुलासा कर दिया। रीना ने परितोष से साथ मिलकर अपने पति रविंद्र को मारने का प्लान बनाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *