Pahalgam हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को पहलगाम आतंकी हमले मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पहलगाम के निवासी बटकोट के परवेज अहमद जोथर और हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है।

एजेंसी के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने तीन हमलावरों की पहचान बताई। जिससे पुष्टि हुई कि वे प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक हैं। एनआईए जांच के अनुसार परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में आतंकवादियों को जानबूझकर आश्रय, भोजन और रसद सहायता प्रदान की थी। यहां रहने के बाद आतंकियों ने पर्यटक स्थल की रेकी की और इसके हमले को अंजाम देते धर्म पूछ-पूछकर लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिससे 26 पर्यटकों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *