एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मासूम को खरोंच तक नहीं आई

Written by

in

जांजगीरः महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा।

जानकारी देते हुए अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी और मौके पर जाकर सूचना पुलिस को दीष मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने मंतराम नायक से की थी, जिससे यह छोटा बच्चा है। दोनों कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। महिला का उसके पति मंतराम के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर घर से निकल गई।

कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंची और बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को अकलतरा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगामी जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *