सीमेंट से लदे ट्राले में घुसी Car, 4 की मौत, 1 गंभीर घायल

Written by

in

देहरादूनः आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सभी लोग हरियाणा के रहने वाले थे। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के पास हुआ।

जानकारी मुताबिक, अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा, अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा, नवीन रोहतक हरियाणा और एक अन्य युवक कार से सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहे थे। तभी रविवार तड़के 3:10 बजे आशारोड़ी के पास कार के आगे चल रहे सीमेंट से लदें लोडिंग ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सवार 5 युवक बुरी तरह घायल हो गए।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार के पार्ट्स को काटकर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन/दून अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया,जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *