ऊना/सुशील पंडित: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा ने जिला ऊना के गांव देहलां में रह रहे एक युवक से 40.63 ग्राम चिट्टा व 20.24 ग्राम नशीले पदार्थ (मैथिलीनडाइ ऑक्सी -एन – मेथामफेटामाइन) पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज एएसआई सुरेश कुमार अधिकारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा पर आधारित टीम ने गांव देहलां में गुप्त सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार (24)पुत्र सुरेश कुमार निवासी हाउस नं: -319 गांव व डा0 वुरटाना त0 तोसाम जिला भिवानी हरियाणा के कब्जे से 40.63 ग्राम हैरोईन/चिट्टा व 20.24 ग्राम मैथिलीनडाइ ऑक्सी -एन – मेथामफेटामाइन नामक नशीला पदार्थ बरामद किया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में आरोपित युवक पर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply