ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम एक सट्टेबाज को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मैहतपुर के पुलिस मुलाजिमों ने गांव रायपुर सहोड़ा के पास एक पीपल के पेड़ के निकट से बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति को सट्टा दड़ा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 700 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply