One Crore की Insurance Policy के लालच में प्रेम‍ी पर लगा कत्ल का आरोप

Written by

in

लखनऊः रायबरेली रोड पर पीजीआई इलाके में सुबह लिव इन में रहे रही एक महिला घायल अवस्‍था में सड़क पर पड़ी मिली। मॉर्निंग वॉक पर न‍िकले लोगों ने मह‍िला को घायल अवस्‍था में देखा तो पुल‍िस को सूचना दी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने म‍ह‍िला को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषि‍त कर द‍िया। महिला के भाई ने लिव इन में रहने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर भाई ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें क‍ि रायबरेली निवासी गीता शर्मा पीजीआई स्थित नीलगिरी अपार्टमेन्ट में रहती थी।

गीता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब छह बजे एक महिला के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के शरीर पर चोट के कई न‍िशान थे। उसकी बॉडी से खून भी बह रहा था। उसे तत्कल पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने ईसीजी सहित कई जांच की। जांच में हार्टबीट नहीं चल रही थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट में स‍िर में चोट लगने की पुष्टि हुई। भाई लालचंद ने बताया कि बहन कई वर्षों से रायबरेली निवासी गिरिजा शंकर के साथ लखनऊ में ही रही थी। उसने सुबह फ़ोन करके जानकारी दी कि बहन का एक्सीडेंट हो गया है। जो ख़त्म हो गई है।

मुझे करीब एक घंटा रायबरेली में गाड़ी से घुमाते रहे। गिरिजा शंकर ने पहले बताया कि बहन पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहां पहुंचे तो हम लोगों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। भाई ने बताया कि कई सालों से गिरिजा शंकर मेरी बहन के साथ रह रहा था। बहन का एक्सीडेंट नहीं हुआ है बल्कि गिरिजा शंकर ने उसकी हत्या की है। इसके अलावा भाई ने बताया क‍ि बहन के नाम पर करीब एक करोड़ का इंश्योरेंस था। जिसका नॉम‍िनी गिरिजा शंकर ही था। पीजीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि एपेक्स ट्रामा सेंटर के पीछे महिला पड़ी मिली थी। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। महिला नीलगिरी अपार्टमेंट में अकेले फ्लैट में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *