ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला पुलिस ने शुक्रवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 383 वाहनों के चालान किए और जुर्माने के रूप में 87,800 रुपये वसूल किए। इसके अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले 17 व्यक्तियों के चालान काटे और जुर्माने के रूप में 2,500 रुपये वसूल किए। साथ ही, पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम के तहत 3 वाहनों के चालान काटे और 5,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए।

Leave a Reply