Punjab News: घर में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई बहादुरी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की लोग काफी सराहना कर रहे है। दरअसल, कर्मचारी गुरिंदरजीत सिंह सिद्धू ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाते हुए एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। घटना उस समय की है जब ड्यूटी के दौरान जाते हुए गुरिंदरजीत सिंह ने रास्ते में एक घर से धुआं निकलता देखा। इस दौरान बिना समय गवाए वह फौरन घर में दाखिल हो गए।

उन्होंने रसोई में देखा कि आग भड़की हुई थी और सारा सामान जल सकता था। उन्होंने तुरंत पानी और गीले कपड़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद गुरिंदरजीत सिंह की सूझबूझ और बहादुरी के आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस दौरान गुरिंदरजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब भी आप रसोई में खाना बना रहे हों तो बच्चों का विशेष ध्यान रखें। रसोई की खिड़कियां खुली रखें ताकि हवा का आवागमन बना रहे। अक्सर ऐसा होता है कि लोग गैस पर कड़ाही में तेल डालकर किसी और काम में लग जाते हैं, जिससे तेल गर्म होकर आग पकड़ लेता है और बड़ा हादसा हो जाता है। अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाए तो भारी नुकसान हो सकता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *