Stock Market: Sensex and Nifty में गिरावट जारी, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयर भी फिसले

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 9 जुलाई को सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 83,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है। टाटा स्टील, HCL टेक और L&T करीब 1% नीचे हैं। एशियन, HUL और पेंट्स में 1.4% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE के IT, रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स गिरे हैं। ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा में मामूली तेजी है।

शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए 10 जुलाई अहम होने वाला है। वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक ये दिन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *