Petrol Tanker में विस्फोट से 70 की हुई मौत, 56 घायल

Written by

in

नई दिल्ली : अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश में हादसे की होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही मामला उत्तरी नाइजीरिया से सामने आया है। उत्तरी नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलट गया। जिसके बाद ईंधन फैल गया और विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक 70 से अधिक शव बरामद किए गए है और 56 व्यक्ति घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक दुकानें नष्ट हो गई हैं। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। उनके इलाज के लिए हर संभव कोशिश जारी है। जानकारी के अनुसार फ्यूल ट्रांसफर के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद गैसोलीन ट्रांसफर करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई।
 नाइजर राज्य के संघीय सड़क सुरक्षा कोर सेक्टर कमांडर कुमार त्सुक्वाम ने भी इस मामले में बयान दर्ज किया। उन्होंने कहा, ‘रोकने के ठोस प्रयासों के बावजूद ईंधन लेने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *