बाबा साहेब के संविधान के साथ Congress ने किया खिलवाड़ः JP Nadda

Written by

in

अहमदाबादः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया। लेकिन यहां आज मैं एक बात बताना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। संसद में बिना पास कराए अनुच्छेद 35ए लागू कर दी।

नड्डा ने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि सेक्युलर शब्द तो हमारे में है ही। क्योंकि हम लोगों ने सभी धर्मों को बराबर माना है, इसलिए सेक्युलर शब्द लगाने की आवश्यकता नहीं है, जो इस्लामिक स्टेट है, उन्हें यह शब्द संविधान में लगाने की जरूरत है। अंबेडकर ने सोशलिजम पर कहा कि किस किस्म की सरकार भारत को चाहिए, इसका फैसला जनता करेगी। इसलिए हम यह शब्द संविधान में नहीं लाएंगे, लेकिन इंदिरा ने सेक्युलर और सोशलिजम शब्द जोड़ा। इंदिरा ने ही इमरजेंसी लगाकर क्रूरता की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *