दिल्ली में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की सुरक्षा, Master Plan 2041 में होगी ये खास चीजें

Written by

in

दिल्ली: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट पर आज जरुरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्लान के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी इसके अलावा यदि जरुरत पड़ती है तो इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। मास्टर प्लान में महिला सुरक्षा, शहरी विकास, सड़कों के निर्माण समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी बनाने और सस्ते मकान उपलब्ध करवाने की योजना भी इस बार खासतौर पर रखी गई है।

आखिर क्या है मास्टर प्लान 2041?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने करीबन एक साल पहले ही यह योजना सरकार को सौंपी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित करना है। इस प्लान के अंतर्गत दिल्ली की मौजूदा समस्याओं जैसे पानी की कमी, सुरक्षा, रोजगार, आवास और सड़कों के मुद्दों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस प्लान में हरियाली को बढ़ाने और हवा की गुणवत्ता सुधारने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति और गुणवत्ता को सुधार कर लोगों को साफ और पानी योग्य पानी देने का भी लक्ष्य रखा गया है।

इन लोगों के लिए की गई खास व्यवस्था

शहर में बढ़ता हुआ यातायात और जाम की समस्या देखते हुए विकलांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए चलने-फिरने की सुविधाएं बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ आवगमन आसान होगा बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। मास्टर प्लान में झुग्गी बस्तियों को खत्म करने के लिए वहां पर रहने वाले लोगों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी योजना है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

नाइटलाइफ बनेगी फ्रेंडली सिटी

दिल्ली की अब रातभर एक्टिव शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रात को ऑफिस, बाजार और अन्य सुविधाएं खुली रहेगी। इससे लोग परिवार सहित रात के समय भी सुरक्षित घूम पाएंगे। इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा में भी सुधार होगा। निर्भया कांड के बाद दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस नए मास्टर प्लान के अंतर्गत 24 घंटे चलने वाला शहर बनाने की रणनीति से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश की जाएगी।

शहरी गांवों का होगा विकास

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली के 48 शहरी गांवों का विकास भी होगा। जहां अब तक की बुनियादी सुविधाएं जैसे कि सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल की कमी है। इससे इन इलाकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

ऐतिहासिक इमारतों को किया जाएगा संरक्षित

दिल्ली की सैंकड़ों साल पुरानी ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने पर भी इस योजना में खास ध्यान दिया जा रहा है। ये धरोहरें पर्यटन के लिए जरुरी हैं और इनके संरक्षण से राजधानी की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। नई योजनाओं के लागू होने से दिल्ली की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। पर्यटन बिजनेस और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी जिससे राजधानी का विकास और भी बेहतर होगा। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट की आधिकारिक जानकारी और विस्तार प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस योजना से दिल्ली की जनता के जीवन में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *