रेलिंग से टकराई Swift Car, आग लगने से जिंदा जले 4 युवक

Written by

in

छत्तीसगढ़ः नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 4 लोग जिंदा जल गए। जानकारी अनुसार देर रात 1 बजे स्विफ्ट डिजायर कार कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, जिससे कार में आग लग गई। कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से टकरा गई। युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजन को सूचना दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *