Punjab News: दोआबा जनरल कैटेगरी पंजाब सहित अन्य संगठन ADC से मिले, देखें वीडियो

होशियारपुरः दोआबा जनरल कैटेगरी पंजाब के साथ अन्य संगठन अपनी मांगों को लेकर ADC अमरबीर कौर भुल्लर से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके संगठन के नेताओं ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें से दो मुख्य समस्याएं हैं, जिनके बारे में उन्होंने आज ADC हुशियारपुर को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि पहला, होशियारपुर के मेटी आना इलाके में बनी नहर के दोनों तरफ रेलिंग न होने के कारण वहां रोजाना हादसे होते हैं। जिनकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक नहर के आसपास कोई रेलिंग या कोई ऐसा पत्थर नहीं लगाया गया जिससे वाहन चालकों को यह अंदाजा हो सके कि यह नहर का किनारा है।

दूसरी सबसे बड़ी मांग यह है कि उनका अधिकांश क्षेत्र खेती पर निर्भर है, इसलिए उन्हें खाद की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि खाद के दुकानदार उनसे यूरिया के साथ एक अतिरिक्त बोरी लेते हैं, जिसका भारी मूल्य वसूला जाता है, जिससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुलेआम किसानों की लूट की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया और आशा जताई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *