May the Monsoon Session of Parliament be productive and filled with enriching discussions that strengthen our democracy. https://t.co/Sj33JPUyHr
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2025
Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के पहले दिन कही ये बात

नई दिल्ली: आज से संसद का मानसून सत्र 2025 शुरु हो चुका है। सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि – बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी है। आने वाले दिनों देश को इसका फायदा होगा। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण सत्र है।
सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के अनुसार, देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें भी हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में जरुरी होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। इससे आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत फायदा होगा।
इस दौरान मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामर्थ्य देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों के आकाओं के घरों को जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के तौर पर इस नए रुप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूं तो भारत के द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।
Leave a Reply