Himachal News: मूसलाधार बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कों पर बहने लगा झरना, देखें वीडियो

Written by

in

चंबाः हिमाचल के जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर सामने आई। बारिश की वजह से कई बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया है और सड़क भी धंस गई। जिस कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग नकरोड और पगोला नाला शाहिद बंद हो गया। इसके अतिरिक्त चुराह उपमंडल के ग्राम पंचायत नेरा के गांव रलहेरा के समीप नाले में बाढ़ आने से, खेतों व मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पानी से फसल तबाह हो गई।

मूसलाधार बारिश से शिकारी मोड़-नेरा-मांडका मार्ग भी प्रभावित हुआ है। जिससे हिमाचल के लोगों के साथ घूमने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्ते बंद होने से ट्रैफिक बाधित हो चुका है और गाड़ियों की लंबी लाइनें लगने से जाम की स्थिति बन चुकी है।

इसी तरह जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग तरवाई के समीप बी हालात कुछ ऐसे ही दिखाई दे रहे है। चुराह उपमंडल तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग तरवाई पुल के समीप भारी बारिश के कारण झरना सड़क पर बहने लगा। इसी रोड पर से सवारियों से भरी बस गुजर रही थी। जिसको देखते बस चालक ने बस रोक ली। कुछ देर तक वाहन चालकों को वहां खड़ा होना पड़ा। बस में मौजूद लोगों ने अपने फोन के कैमरों में बहते झरने की तस्वीरें कैद कर ली। बता दें कि बरसात में मौसम में यह झरना, हमेशा उफान पर रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *