Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को हाईकोर्ट से लगा झटका

Written by

in

बठिंडाः जिले में हेरोइन मामले में गिरफ्तार अमनदीप कौर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हेरोइन के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद अमनदीप कौर की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट ने अमनदीप कौर की जमानत याचिका खारिज दी है। बता दें कि नशा तस्करी तस्करी मामले से चर्चा में पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल व थार वाली बीबी अमनदीप कौर की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज किए गए केस की जमानत याचिका लगाई गई थी।

लेकिन हाईकोर्ट ने अमनदीप कौर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अमनदीप कौर इस समय बठिंडा जेल में बंद है, जिसे विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की टीम ने बीती 26 मई को बादल गांव में एक मशहूर गायक के घर से गिरफ्तार किया था।

उसके बाद वह विजिलेंस के पास पुलिस रिमांड पर भी थी, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे एम्स अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद विजिलेंस की मांग पर ही अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था। जहां से अब उसने यह जमानत याचिका दायर की है, लेकिन अब अदालत ने उसकी याचिका का खारिज कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *