Stock Market: Sensex में 265 अंकों की तेजी, Nifty भी बढ़त के साथ खुला

Written by

in

बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर 265.29 अंक की उछाल के साथ 82,465.63 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी इसी समय 66.75 अंक की तेजी के साथ 25,157.45 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबारी सत्र में निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, हिंडाल्को प्रमुख लाभ वाले शेयरों में देखे गए, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स नुकसान वाले शेयरों में सामने आए।

दुनियाभर के बाजारों से मिले बेहतर संकेतों ने घरेलू बाजार में तेजी का माहौल है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते माहौल पूरी तरह भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता। इस समय बाजार में निवेशक विदेशी संकेतों और घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं। अगर कंपनियों के नतीजे बेहतर आते हैं और ग्लोबल मार्केट में भी स्थिरता रहती है, तो बाजार की तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 86.26 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर टैरिफ की अंतिम स्थिति को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार पर भारी पड़ रही है, जिससे मुद्राओं का कारोबार सीमित दायरे में हो रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 86.26 पर खुली, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *