Phagwara News: महिला और अपाहिज व्यक्ति को नौजवान ने चप्पलों से पीटा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव रिहाना जट्टा में पगड़ीधारी सिख युवक ने अपाहिज व्यक्ति सहित बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीटा। वहीं व्यक्ति द्वारा दोनों से गाली गलौच की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिख नौजवान महिला को चप्पल से पीटता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद युवक विकलांग व्यक्ति पर भी हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन जब पीड़ित परिवार का सदस्य वीडियो बनाता है तब वह डर जाता है और पीछे चला जाता है। जिसके बाद वह तीखी वस्तु उठाकर मारने को आता है। हालांकि महिलाओं द्वारा उसे रोक लिया जाता है। काफी देर बहसबाजी होने के बाद युवक कुछ दूरी से बेलचा मारने के लिए उठाकर ले आता है। हालांकि इस बार महिलाओं द्वारा उसे रोक लिया जाता है। इसके बाद वह पीड़ित महिला पर गाली गलौज करने का आरोप लगाने लग जाता है। वायरल वीडियो देखने पर जाहिर हो रहा है कि गांव में रहने वाले 2 पड़ोसियों में विवाद हुआ है। वही वीडियो वायरल होने ओर सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए सिख युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिस महिला और अपाहिज व्यक्ति से मारपीट हुई उन्होंने बताया वीडियो देर शाम की यह घटना है। महिला ने बताया कि उनकी दीवार की नींव खोदने को लेकर विवाद हुआ है। महिला ने गुरप्रीत गोपी पर आरोप लगाए है कि वह उनके घर की नींव खोदकर अपनी दीवार को सीधी करने में लगा हुआ है। महिला ने कहा कि वह मजदूरों के साथ नींव खोदने को लेकर बात कर रही थी, लेकिन उसके बाद गुरप्रीत चाचा मंजीत सिंह के साथ मिलकर उससे विवाद करने लगा। महिला ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घर आई। जिसके बाद पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसे गुरप्रीत द्वारा धमकियां भी दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *