Divider से टकराई तेज रफ्तार Bullet, वन मंत्री के भतीजे की मौके पर मौत

Written by

in

रायपुरः जिले में दर्दनाक हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा नवा रायपुर में हुआ। मृतक की पहचान निखिल कश्यप (22) के रूप में हुई जिसकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे हादसा हुआ। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से हादसा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर जांच की तो पता चला कि मरने वाला निखिल कश्यप है जो वन मंत्री केदार कश्यप का भतीजा है। जानकारी मिलते ही मंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *