कोई बेहोश हुआ तो किसी ने पीटा सीना, फिल्म ‘Saiyaara’ देखने पहुंचे फैंस के वीडियो हुए Viral

Written by

in

बॉलीवुड: इन दिनों पूरा सोशल मीडिया एक ही फिल्म की गौसिप्स के साथ भरा हुआ है और वो है सैयारा। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। इसका क्रेज पूरे भारत में फैल चुका है। रिलीज होते ही फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। पहले चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। यह फिल्म अब तक की बेस्ट रोमांटिक फिल्म साबित हुई है। किसी रोमांटिक फिल्म ने आज तक इतनी कलेक्शन नहीं की जितनी इस फिल्म ने की है। इस फिल्म की स्टोरी दो प्यार करने वालों पर बनी है ऐसे में लोग फिल्म को देखकर इमोशनल होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें लोग थिएटर में रोते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म को देख छलके लोगों के आंसू

आपको बता दें कि इस फिल्म में काम करने वाले दोनों ही एक्टर्स का यह बॉलीवुड डेब्यू है। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई है। मूवी का क्रेज लोगों के लिए कुछ ऐसे सवार है कि थिएटर्स में लोग रोते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां पर लड़की फिल्म को देखकर बेहोश हो गई है। फैंस के ऐसे रिएक्शन देखकर यह साफ हो चुका है कि एक्शन और मैसी फिल्मों की भरमार के बीच में दर्शकों को ऐसी किसी रोमांटिक फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे रिस्पॉन्स से यह साफ हो चुका है कि फैंस रोमांटिक फिल्मों को लेकर बहुत एक्साइटेड थे।

लड़की हुई बेहोश

एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जहां एक लड़की फिल्म को देखने के बाद बेहोश हो गई है। लड़की जमीन पर पड़ी है और आस-पास लोग उससे घेरा बनाकर जगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसको होश नहीं आ रही। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने यह भी लिखा है कि ऐसी फिल्मों से बचकर रहे जो आपके दिलों दिमाग पर इतना असर डालती है।

थिएटर में चीखने लगा युवक

इससे पहले भी एक वीडियो सामने आई थी जहां एक पुरुष दर्शक फिल्म देखते-देखते ही चीखने-चिल्लाने लग गया, अपनी छाती पीटने लग गया और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह वीडियो किसी शहर या थिएटर की है यह अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन इस घटना ने लोगों को हैरान जरुर कर दिया है क्योंकि ऐसा रिएक्शन लोगों ने अभी तक देखा ही नहीं था।

ड्रीप लगाकर थिएटर में पहुंचा युवक

एक ऐसा दीवानगी भरा वीडियो भी सामने आया है जहां पर युवक अपनी सेहत को भूलकर फिल्म देखने के लिए थिएटर में पहुंचा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसको आईवी ड्रिप लगी हुई थी और फिल्म का सीन देखकर वो भावुक भी हो गया। सीन ने उसको इतना इमोशनल कर दिया कि वो अपनी आंखों में से आंसू पोंछता हुआ नजर आ रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Iamfaisal (@iamfaisal04)

इन सभी वीडियोज से यह साफ हो चुका है कि फिल्म में मेकर्स कितना मर्जी पैसा लगा दें लेकिन फिल्में असल में वही चलती है जिनका कंटेंट फैंस को पसंद आता है जो उनके दिल को छू जाती हैं। ऑडियन्स के प्यार से बड़ा और कुछ भी नहीं है। फिल्म में दोनों ही एक्टर्स न्यूकर्मस थे दोनों की पहली बॉलीवुड फिल्म थी लेकिन इसके बाद भी लोग इस मूवी को देखने जा रहे हैं और महज रिलीज होने के कुछ ही दिनों के अंदर इसने बहुत अच्छी कमाई कर ली है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *