Punjabi Actress व BJP की पूर्व सांसद को नोटिस जारी

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेत्री व बीजेपी की पूर्व सांसद किरण खेर को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, सेक्टर 7 में अलॉट किए गए मकान में लाइसेंस फीस के तौर पर करीब 13 लाख रुपए का बकाया राशि ना अदा करने को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। भाजपा नेता को असिस्टेंट कंट्रोलर (एफएंडए) रेंट्स की ओर से उनके सेक्टर 8-ए स्थित कोठी नंबर 65 पर 24 जून 2025 को इस बाबत नोटिस भेजा गया है।

जिसमें उन्हें जल्द पैसा जमा कराने को कहा गया है, बकाया पैसा जमा नहीं करन पर कुल बकाया राशि पर 12 फीसदी ब्याज भी लगेगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पूर्व सांसद को 12,76,418 रुपए का नोटिस भेजा गया है। यह राशि सेक्टर-7 में स्थित सरकारी मकान T-6/23 के बकाया लाइसेंस शुल्क (किराया) और जुर्माने की है, जिसमें कुछ हिस्सों पर 100 प्रतिशत और 200 प्रतिशत तक का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि प्रशासन ने यह नोटिस 24 जून 2025 को किरण खेर के सेक्टर-8ए स्थित घर पर भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि अगर तय समय पर बकाया राशि नहीं चुकाई गई, तो हर साल 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज लिया जाएगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ट्रांसफर के जरिए करने के लिए कहा गया है। भुगतान से पहले कैशियर से विवरण लेना जरूरी होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *