Punjab News : मशहूर डेरे में लगी आग, डेरा प्रमुख की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा : देर रात गांव के मशहूर डेरे में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना  का पता चलते ही बड़ी गिनती में गांव वासी डेरे में पहुंचे। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में इलाकानिवासी मौके पर पहुंचे।

इलाकानिवासियों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी कल डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्रीदास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले गए। जानकारी के अनुसार देर रात ठंड अधिक होने के कारण शिष्य ने झुग्गी में हीटर लगा दिया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि झुग्गी में आग हीटर की वजह से लगी।

आग लगने की घटना की जानकारी होते ही जब शिष्यों ने झुग्गी का दरवाजा खोला तो आग और तेज हो गई। शिष्यों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी, लेकिन बाबा श्रीदास की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।इलाकानिवासियों ने बताया कि बाबा श्रीदास कई वर्षों से डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में लगातार सेवा कर रहे थे। इस घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिविर में पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *