चुनावी संग्रामः CM Atishi के खिलाफ कांग्रेस से Alka Lamba लड़ेंगी चुनाव

Written by

in

नई दिल्ली: दिल्ली की कालका जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ एक नाम का ही ऐलान किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘केंद्रीय चुनाव समिति ने अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

अलका लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए आगामी चुनाव 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।’ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *