Toll Plaza पर हाथी का तांडव, Car पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

देहरादूनः लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक हाथी नेचर पार्क से टोल प्लाजा पर आ गया जहां उसने एक कार पर हमला कर उसके शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हाथी जंगल की ओर चला गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, हाथी नेचर पार्क की ओर से जंगल से निकला और बिल्कुल टोल प्लाजा के कार्यालय के समीप आ गया।

वहां से मुड़कर वह वीआइपी लाइन पर रखे बैरियर को गिराकर फिर दोबारा जंगल की ओर जाने के लिए जैसे ही सड़क पार करने लगा, तभी टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों में से एक कार हाथी के आगे से जबरदस्ती निकलने लगी, जिस पर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कार को अपनी सूंड से धकेलते हुए उसके पिछले वाले शीशे तोड़ दिए, जिससे कार में बैठे करीब 4 लोगों में चीख पुकार मच गई। बाद में समय रहते कार चालक ने कार थोड़ी आगे बढ़ा ली। फिर बाद में हाथी ने कार पर दोबारा हमला नहीं किया और वह शांतिपूर्वक जंगल में चला गया।

बता दें कि इससे पूर्व भी हाथी कई लोगों पर हमला कर चुका है। लच्छीवाला टोल प्लाजा जिस स्थान पर बनाया गया है। वह हाथी कारिडोर है और यहां हाथी जंगल में एक सिरे से दूसरे सिरे पर आवागमन करते हैं, परंतु हाथी दिखने पर लगातार लोगों की ओर से उनसे छेड़छाड़, वीडियो बनाने की होड़ होती है जो हाथी को आक्रोशित कर देती है। यहां कभी भी हाथी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। हालांकि, इस घटना के बाद तत्काल वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *