Farm House में मृत मिले ज्वेलर दंपति, जांच में जुटी पुलिस

Written by

in

पालीः जिले के सोजत सिटी में रहने वाले एक नामी ज्वेलर और उसकी पत्नी का रक्षा बंधन पर उनके फार्म हाऊस में शव मिले। राखी लेकर पहुंची बहन ने भाई भाभी की मौत की खबर सुनी तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, सोजत सिटी थानाप्रभारी देवीदान चारण ने बताया कि सोजत सिटी के सोनारों का बास हाल मरुधर केसरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र सोनी (56) पुत्र तेजराज सोनी और उनकी पत्नी राधा (46) अपने बेटे के साथ रहते थे। इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। सोजत में सब्जी मंडी इलाके में मैना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोजत-जोधपुर स्टेट हाईवे पर लुडावास गांव की सरहद में हाईवे के पास फार्म हाउस है, जहां दोनों के शव मिले।

मौत की वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा। राजेंद्र सोनी की बहन अपने बेटे के साथ राखी बांधने जोजावर से सोजत आई। घर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि भाई व भाभी अपने लुण्डावास स्थित फार्म हाउस गए हैं, जहां भाई-भाभी की मौत की खबर सूनी तो उसके भी होश उड़ गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *