Punjab News: कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, किसान नेता सरवन पंधेर का आया बयान, देखें Video

Written by

in

अमृतसरः किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां लबालब भरी हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन, खासकर हरिके पत्तन के आस-पास के इलाकों में खेतों और गांवों में पानी घुस रहा है। सरकार को पानी में फंसे लोगों को बचाने और नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

समिति ने मांग की कि पंजाब सरकार आज कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विचार करे। वहीं उन्होंने भूमि अधिग्रहण नीति को वापस लेने और विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर इसे हमेशा के लिए समाप्त करने की मांग की। इस मुद्दे पर 20 अगस्त को जालंधर में एक बड़ी रैली करने का भी ऐलान किया गया। समिति ने बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध किया और कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।

पंधेर ने कहा कि समिति पीआरटी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के जरिए निजी बसें उपलब्ध कराने के बजाय नई सरकारी बसें लाई जाएं और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *