Punjab News: कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर लगी मुहर

Written by

in

मोहालीः पंजाब कैबिनेट ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, पंजाब कैबिनेट की बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी को डिनोटिफाई कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि किसानों की मांग पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापिस ले लिया गया है। यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत मान के आवास पर हुई। ऐसे में जल्द ही पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/punjab/four-major-decisions-taken-during-punjab-cabinet-meeting-including-land-pooling-policy-scrapped-read-in-detail/

पिछले दिनों सरकार ने पॉलिसी वापिस लेने का ऐलान किया था। दूसरी ओर सीएम भगवंत मान नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार का फोकस तरनतारन में होने वाले उपचुनाव पर ही रहा होगा, क्योंकि वहां पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। हालांकि सीएम पिछले कुछ दिनों से फील्ड में सक्रिय हैं। 2 दिन उन्होंने अपने विधानसभा हलके में बिताए, इसके बाद वह फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने पंच-सरपंचों को ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है।

Read in English:

Punjab Government Denotifies Land Pooling Policy

वहीं, पंचायत भवनों के शुभारंभ का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा मोहाली में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग में भी शामिल हुए। अगर पिछली कुछ कैबिनेट मीटिंग की बात करें, तो उसमें लोगों को काफी राहत दी गई थी। पहले ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई थी। पहले इस भर्ती में 35 साल के लोग शामिल हो पाते थे, वहीं अब सीमा 37 साल कर दी गई है। इसके अलावा इंडस्ट्री को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी दी गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *