Punjab News: बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से महिला की मौत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में भले ही बरसात थम गई है, लेकिन जिलेे के कई गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। सरकार द्वारा लगातार राहत के कार्य किए जा रहे है। वहीं गांव खोदे बेट में महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक के गांव खोदे बेट की रहने वाली कुलविंदर कौर घर से गुरुद्वारा साहिब में अपने बुजुर्ग भाई के साथ आई थी। जब वह वापस घर जाने लगी तो सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबकर कुछ दूरी तक बहती रही।

स्थानीय लोगों ने उसे देखा और बाहर निकाला। जब कुलविंदर कौर को अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुलविंदर कौर के भाई और स्थानीय लोगों ने कहा कि कुलविंदर कौर गुरुद्वारा साहिब में आई थी। पानी बढ़ने के कारण कुछ समय उसे वहीं ठहरना पड़ा, लेकिन जब वह वापस घर जाने लगी तो उसका पैर फिसला और फिसलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *