नहीं थम रहा Russia-Ukraine का युद्ध, Russia ने कीव पर किया Missile से अटैक, 14 लोगों की हुई मौत

Written by

in

नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन में करीबन 4 सालों से लगातार जंग चल रही है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने के लिए तैयार ही नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर पीएम मोदी ने भी रुस-यूक्रेन जंग को खत्म करवाने की तमाम कोशिशें की। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप अलास्का में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे और उसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की थी हालांकि दोनों ही बैठकें बेनतीजा रही और जंग को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया।

14 लोगों की हुई मौत

अब रुस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन पर हमला किया गया है। यूक्रेन का कहना है कि रुस ने कीव पर बड़े पैमाने में हमले किए हैं इसमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 48 घायल हो गए हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेही सिबिहा ने एक्स पर एक पोस्ट में यह कहा है कि रुसी हमले में यूक्रेन में यूरोपीय संघ के मिशन की एक इमारत को भी नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि कीव पर रुसी हमले में 14 लोग मारे गए इसमें से तीन बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन की बिल्डिंग सहित कई सुविधाएं इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई है। इस रुसी हमले के लिए न सिर्फ यूरोपीय संघ की ओर से बल्कि विश्वव्यापी निंदा की जरुरत है। यूक्रेन में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने हमले में क्षतिग्रस्त हुई इमारत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘यूक्रेन पर घातक रुसी मिसाइल हमलों की एक और रात से डरा हुआ हूं’। उनका कहना है कि रुस जंग खत्म करने का ऑप्शन नहीं चुन रहा बल्कि नए हमले कर रहा है। कीव में रातो रात दर्जनें इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। रिहायशी इलाके, ऑफिस सेंटर्स को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें वह इमारत भी शामिल है जहां यूक्रेन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधमंडल स्थित है। अब यह जरुरी है कि दुनिया मजबूती से इसका जवाब दे। रुस को यह युद्ध रोकना पड़ेगा जो उसने शुरु किया था और अभी तक जारी है। जेलेंस्की ने कहा है कि सीजफायर को नकारने और बातचीत से बचने की रुस लगातार कोशिशों के लिए नए और कड़े प्रतिबंधों की जरुरत है। सिर्फ यही कारगार हो सकता है। रुस सिर्फ ताकत और दबाव को ही समझता है हर हमले के लिए मॉस्को को इसके नतीजे झेलने पड़ेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने यूक्रेन पर एक ही रात में 629 मिसाइलें और ड्रोन हमले किए हैं। यही रुस की शांति की अवधारणा है आतंक और बर्बरता। उन्होंने आगे कहा है कि बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग इस युद्ध में मारे गए हैं। रिहायशी इलाकों और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। रुस के खिलाफ जंग में यूरोपीय नेता यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान सारे यूरोपीय नेता भी जेलेंस्की के साथ वॉशिंगटन में पहुंचे थे। पिछले दिनों रुस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में 500 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन फेंके थे। यह पहला मौका था पिछले दिनों रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में 500 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे थे और यह पहला मौका था जब संघर्ष के दौरान यूक्रेन के पश्चिमी छोर को निशाना बनाया था. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. रूस ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को मिलने वाली मदद को निशाना बनाते हुए पश्चिमी इलाके को चुना था, हमले में एक अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को निशाना बनाया गया था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *