भारी बारिश का कहर जारीः Highway पर भरभराकर गिरा पहाड़, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। हाईवे पर पहाड़ों के टूटकर गिरने की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ऐसा ही एक वीडियो चमोली जिले से सामने आया है, जहां बारिश और भूस्खलन के बीच पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आकर गिरा, ये हादसा अनीमठ इलाके में हुआ, जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे आकर गिर गया। वीडियो देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई वाहन नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। चमोली जिले में बारिश का ये कहर लगातार जारी है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनीमठ के पास इससे भारी मलबा आ गया था। इससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी भयावह घटनाओं से दहशत पैदा हो रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी जगहों पर सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। जल्द सड़क यातायात ठीक कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ भूस्खलन के कारण कई जगहों पर बंद है। नेशनल हाईवे में पागलनाला, भएरपानी, नंदप्रयाग, कमेडा (गौचर) में भी ऐसे ही भूस्खलन से मार्ग बाधित है। गौचर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। नंदप्रयाग में हाईवे यातायात के लिए खुल गया है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम भी मार्ग बगोली में भूस्खलन से ठप पड़ गया है, कपिरी खनखुल रूट भी भूस्खलन से बंद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *