Himachal News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में खेल दिवस का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित : “मेज़र ध्यानचंद फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘खेल भी, पढ़ाई भी’ थीम पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन मुख्य खेलों – कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग), रस्साकशी (पुरुष एवं महिला वर्ग) तथा खो-खो (पुरुष एवं महिला वर्ग) आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी विद्यार्थियों द्वारा फिट इंडिया प्रतिज्ञा लेने से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे मोबाइल फोन पर समय व्यर्थ करने की बजाय अधिक से अधिक समय आउटडोर खेलों में लगाएँ। उन्होंने कहा कि खेलों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्व है. खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते और बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि तनाव भी कम करते हैं।  खेल एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं. इसके अलावा, खेल टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे सामाजिक कौशल विकसित करते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यक्ति को तैयार करते हैं.

इस अवसर पर एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया। सभी स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *