आज Punjab और Himachal का दौरा करेंगे PM Modi, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब पिछले कई दिनों से लगातार हुई बारिश से हालात बेहद खराब हो गए। पंजाब में बाढ़ और हिमाचल में हुए भूस्खलन से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। इस आपदा में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं फसलों से लेकर सड़क, पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा होगा।

बताया जा रहा हैकि पीएम मोदी आज पठानकोट और गुरदासपुर का दौरा करेंगे। जहां वे बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद करेंगे और आपदा को लेकर पंजाब के लिए बड़ा ऐलान कर सकते है। दरअसल, दोनों राज्य सरकारें पहले ही इन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आगे की राहत और बचाव रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि “बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।” दोनों राज्यों में सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी और दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। साथ ही, कई जगहों पर अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां पीड़ित परिवार शरण लिए हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *