Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Sonu Sood, बाढ़ पीड़ितों को लेकर Bollywood Stars से कही ये बात, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में आई बाढ़ के कारण हर कोई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए फिरोजपुर के सराड़ी गांव में जाकर बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटा और उन्हें जरूरी सामान भी बांटा। इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को रोजाना जरूरत की चीजें मिल सकें।

सोनू सूद ने कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों का हाथ थामकर इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दें। उन्होंने बताया कि आज वह और उनकी बहन मालविका सूद इन सरहदी गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए सामान लेकर आए थे, जिन्हें बांट दिया गया है और उन्होंने अपनी टीम को इन गांवों के पंचों और सरपंचों के साथ मिलकर सूचियां तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरतमंदों तक उनकी जरूरत के हिसाब से सामान पहुंचाया जा सके। आगे मौसम भी बदलेगा और लोगों को कपड़े, कंबल और अन्य सामान की भी जरूरत पड़ेगी। असली सेवा पानी उतरने के बाद शुरू होगी, जब लोगों को अपने घरों को लौटना होगा। उन्होंने कहा कि जिनके घर तबाह हो गए हैं, उन्हें भी दोबारा घर बनाने में मदद की जाएगी।

वहीं, सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने सरकार से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज प्राथमिकता के आधार पर माफ किया जाए, क्योंकि बाढ़ की दोहरी मार के कारण वे 10 साल पीछे चले गए हैं और उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे अपना कर्ज चुका सकें। यह कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने बॉलीवुड और अन्य फिल्म अभिनेताओं और गायकों से भी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने की अपील की है।

सोनू सूद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जैसे ही पानी कम होगा, जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी मुरम्मत करवाई जाएगी और हर संभव मदद की जाएगी ताकि लोग फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इस दुख की घड़ी में वह अपने पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *