Stock Market में दमदार तेजी, Nifty 25,000 के करीब पहुंचा, Sensex में 400 अंक की बढ़त

Written by

in

बिजनेसः बुधवार को शेयर बाजारों में बढ़िया तेजी के साथ ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 25,000 के लेवल के करीब पहुंच गया था। बैंक निफ्टी में 260 अंकों की तेजी थी और ये 54,480 के आसपास चल रहा था। NSE पर आईटी इंडेक्स में आज भी अच्छी खरीदारी थी। पीएसयू और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स तेजी पर थे। वहीं, रियल्टी, मीडिया इंडेक्स में भी अच्छी तेजी दिखी।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स चढ़े हैं। महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट है। NSE का IT इंडेक्स 2.01% चढ़ा है। इसके अलावा बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% तक की तेजी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *