Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Written by

in

अमृतसरः जिले के गांव सुल्तानविंड के इलाके में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भाई मझ साहिब रोड स्थित कोट मिट्ट सिंह में 45 वर्षीय व्यक्ति पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय निशान सिंह पुत्र शिंगारा सिंह, निवासी गली घुमियार वाली, कोट मिट्ट सिंह, सुल्तानविंड के रूप में हुई है।

वहीं मौके पहुंचे पुलिस थाना सुल्तानविंड के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के जीजे दिलीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साले ने आज किसी बात पर पंखे से फांसी ले ली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के जीजे दिलीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *