Punjab News: बाढ़ के पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में आई बाढ़ का कहर अभी तक जारी है। भले ही बारिश का पानी कई जिलों में कम होने लगा है। लेकिन अभी भी 2 हजार गांव पानी में डूबे हुए है। वहीं बाढ़ के पानी में 4 दिन पहले एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद अब एक और व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। ऐसे में एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय बाऊ सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव टल्ली गुलाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि पानी में पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान मृतक बग्गेवाले से टल्ली गुलाम अपने घर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया।

मृतक शादीशुदा था और वह अपने पीछे एक बेटी, एक बेटा और पत्नी छोड़ गया। दिहाड़ीदार मजदूरी करता था और घर का एकमात्र सहारा था। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम का माहौल है, बच्चों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं डाक्टर रेखा भटी ने बताया कि बाऊ सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *