Punjab News: ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन सहित 9 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन कार्टेल को बेनकाब किया है। इस अभियान के दौरान कुल 9 तस्कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन 20 किलो 194 ग्राम तक पहुंच गई। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों पुलिस ने एक पिस्टल और मैगज़ीन भी कब्जे में ली है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में 5 तस्करों को गिरफ्तार कर 8.187 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। ताज़ा कार्रवाई में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, 20 ਕਿਲੋ ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ

जिनमें गुरसेवक सिंह के खुलासों के बाद गुरभेज सिंह और उनका पुत्र गुरदित सिंह शामिल हैं। ये दोनों तरनतारन इलाके में पाकिस्तानी तस्कर ‘पठान’ से सीधे जुड़े हुए थे। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरभेज सिंह के घर से 10 किलो हेरोइन एक बीच वाले आंगन में खोदकर प्लास्टिक के डब्बे में दबा कर बरामद की गई। इस गिरोह में मलकीत सिंह भी शामिल था जो अपने खेतों के जरिए सरगम था।

ये तस्कर जिला तरनतारन और अमृतसर के गांव कोटली साका क्षेत्र से सक्रिय थे। पुलिस पूछताछ के दौरान अजनाला क्षेत्र के गुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 2.06 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्टल और मैगज़ीन बरामद हुए। पिस्टल उसने अपने बिस्तर के नीचे छिपा रखी थी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि अजनाला सेक्टर में हालिया छापेमारियों के बाद तस्करों ने तरनतारन के रास्ते अपने नेटवर्क सक्रिय कर लिए थे। गुरजीत सिंह न केवल हेरोइन तस्करी में शामिल था, बल्कि हथियारों और हवाला नेटवर्क में भी उसकी भूमिका सामने आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *