Chocolate के टुकड़े से 7 माह की बच्ची की मौत

Written by

in

मुबंईः महाराष्ट्र में महज 7 महीने की मासूम बच्ची की चॉकलेट की वजह से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनसुार बच्ची घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसने गलती से एक चॉकलेट का टुकड़ा निगलने की कोशिश की, लेकिन वह टुकड़ा उसके गले में फंस गया। इस दौरान अचानक चॉकलेट का एक टुकड़ा उसके गले में अटक गया। गले में चॉकलेट का टुकड़ा फंसने से बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आरोही आनंद खोड़ के रूप में हुई है।

गले में चॉकलेट का टुकड़ा फंसने के बाद परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत देखी और उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद माता-पिता गहरे सदमे में हैं। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। छोटे बच्चों के गले में चीज फंसने से पहले भी कई मासूमों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 महीने के एक मासूम की गले में छोटा सा चना फंसने से मौत हो गई थी।

मजदूरी करके गुजारा करने वाले जय कुमार का बेटा घर में चना खा रहा था, उसी दौरान एक दाना उसके गले में अटक गया। छटपटाते बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन तब उसकी मौत हो गई थी। फर्रुखाबाद में पांच साल की एक बच्ची की गुब्बारा चबाते हुए फंसने से मौत हो गई थी। भड़ौसा गांव निवासी मोहम्मद नाजिद की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बच्चे गुब्बारा फुलाने लगे। बच्ची ने एक गुब्बारा मुंह में डाल लिया। गुब्बारा उसके गले में फंस गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *