Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 5.75 लाख की ड्रग मनी और 8 हथियार बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 आधुनिक हथियार, 1 किलो हेरोइन और 5.75 लाख ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा पार संगठित हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह सिंडिकेट महकप्रीत सिंह उर्फ रोहित द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अपने विदेशी हैंडलर के संकेतों पर चलाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान सबसे पहले परगट सिंह को 2 हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद अजैबीर सिंह, करनबीर सिंह और श्री राम को अतिरिक्त हथियारों के साथ काबू किया गया। मॉड्यूल के मुख्य सरगना महकप्रीत सिंह को गोआ से तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि दिनेश कुमार को हवाला राशि के साथ काबू किया गया। इस दौरान पुलिस ने कब्जे से एक गोलोक 9 एमएम, 3 पीएक्स 5.30 बोर, एक .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना गेट हकीमा में एफआईआर दर्ज की गई।

इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज रवि कुमार और उनकी टीम ने एक किलो हेरोइन, एक मोबाइल फोन और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय जशनदीप निवासी देहात अमृतसर के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता है, लेकिन पैसे के लालच में नशे की तस्करी करने लगा। इसके अलावा, सीआईए ने गेट हकीमा इलाके के निवासी बोबी नाम के व्यक्ति को 2 पिस्तौल और 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है और वह हथियारों की सप्लाई करता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *