Haryana News: हथिनीकुंड बैराज में कूदी युवती, देखें सुसाइड का Live Video

Written by

in

यमुनानगरः जिले के हथिनीकुंड बैराज पर उस समय सनसनी फैल गई जब उत्तर प्रदेश की एक युवती ने अचानक बैराज से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती कुछ देर तक बैराज के किनारे खड़ी रही और बाद में अचानक वह गहरे पानी में कूद गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में कूदकर युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान नहर किनारे युवती का आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान उत्तर प्रदेश की निवासी के रूप में हुई। आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की। इस घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती बैराज की रेलिंग से सीधे पानी में कूदती है। हालांकि अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *