CP Radhakrishnan बने 15वें उपराष्ट्रपति, President Draupadi Murmu ने दिलाई शपथ

Written by

in

नई दिल्लीः देश को 15वें उपराष्ट्रपति मिल चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को 15वें उपराष्ट्रपति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश के काफी गणमान्य नेता मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पूर्व उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। बता दें कि पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जुलाई में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए हैं। राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक होगा।

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राज्यसभा के सभी नेताओं के साथ दोपहर 12:30 बजे बैठक करेंगे। इसकी घोषणा गुरुवार देर शाम की गई थी। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को 9 सितंबर को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया। उन्हें विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के मुकाबले 452 वोट मिले। राधाकृष्णन ने रेड्‌डी को 152 वोटों के अंतर से हराया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *