मैहतपुर में ट्रक के टायर जले, लाखों का नुकसान

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ऊना चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर  मैहतपुर में अचानक आग लगने से ट्रक के टायर जल कर राख हो गए  और आग से लाखों का नुक्सान हुआ। सुचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ऊना की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के मैहतपुर बैरियर के समीप  अचानक ही ट्रक के टायर में आग लग गई और धमाका होने के साथ ही टायरों में आग लग गई । फायर ब्रिगेड ऊना को आग की सुचना दी गई। फिर फायर ब्रिगेड ने  ट्रक की आग बुझाई ।

ट्रक चालक दीपक कुमार ट्रक में सामान लोड कर नंगल से कांगड़ा  जा रहा था ।  अग्निशमन  केंद्र आधिकारी अशोक राणा ने बताया कि ट्रक के टायरों की आग को पूर्णत बुझा दिया गया है। ट्रक जलने से बचा लिया गया। ट्रक से तेल की टंकी को भी आग की चपेट में आने से बचाया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *