Earthquake of Magnitude 5.8 Jolts Assam, No Casualties Reportedअसम के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके शाम 5:20 पर लगे। शुरुआती जानकारी की मानें तो इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह की जनहानी या संपत्ति के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। राहत और बचाव की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा भी लिया गया है।
भूकंप के तेज झटकों से हिली इस राज्य की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

नई दिल्ली: असम के उदलगुड़ी समेत उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में आज शाम को भूकंप के झटके महसूस हुए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही थी।
Read in English:
Leave a Reply