Haryana News: Immigration Agent के घर पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

यमुनानगरः जिले के कस्बा साढौरा मे इमीग्रेशन एजेंट के घर पर फायरिंग करने के मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब साहिल को पकड़ा, तो दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

कुछ दिन पहले गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग ने इमिग्रेशन एजेंट नीरज पुत्र तिलक राज से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, लेकिन बाद में एजेंट ने गर्ग की कॉल उठानी बंद कर दी। गत रात्रि करीब 10:00 बजे 2 बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट के घर के बाहर गोलियां चला दी। जिसकी जानकारी गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने एजेंट को पहले ही दी हुई थी। फायरिंग की घटना के बाद एजेंट ने पुलिस को सूचित किया।

गर्ग विदेश में बैठकर इन दिनों यमुनानगर में कई लोगों से फिरौती मांग चुका है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से बातचीत करने के बाद आगामी जांच शुरू कर दी । इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशी गन्ने के खेत में पहाड़ी पुर नाके के पास छिपे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने खेत के चारों तरफ घेरा डाल दिया। घटना के बाद गैंगस्टर वेंकट गर्ग ने जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी जारी कर दी। जिसमे उसने लिखा कि पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *